फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इस हफ्ते नहीं हुआ कोई भी घर से बेघर,एविक्शन में सलमान ने दिखाया नया ट्विस्ट

Tue, 11 Feb 2020 03:30 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : voot
अभिनेता सलमान खान के शो बिग बॉस 13 का ये हफ्ता फिनाले वीक होने वाला है। इस रविवार को सलमान खान ने इस शो से जुड़ा अपना आखिरी वीकेंड का वार किया। इस दौरान उन्होंने घरवालों की क्लास भी लगाई और मस्ती भी की। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आरती सिंह, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल नॉमिनेटेड थीं, लेकिन ऐसे में एक बार फिर से शो के अंदर ट्विस्ट आ गया है। जिसको फैंस भी जानकार हैरान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
दरअसल इस हफ्ते इन तीनों में से किसी एक को घर से बेघर होना था, लेकिन सलमान खान ने किसी को भी घर से बेघर नहीं किया है। यानी बिग बॉस 13 के आखिरी वीकेंड का वार में कोई एविक्शन नहीं हुआ है। सोमवार का वार में सलमान खान बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए आरती सिंह का नाम लेते हैं। ये बात सुनकर आरती निराश होकर बोलती हैं कि आई लव यू सर, लेकिन सलमान की यह घोषणा मजाक थी। जैसे ही आरती ने यह बात कही, सलमान ने एविक्शन में ट्विस्ट लाते हुए कहा कि इसलिए तुम नहीं जा रही। तो तुम बैठ जाओ।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
शो में आरती सिंह के ना निकलने पर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा परेशान हो गई, लेकिन फिर सलमान ने इन दोनों का नाम लेते हुए उन्हें भी एक और मौका दिया। सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते कोई घर से बेघर नहीं हो रहा है, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल अभी भी खतरे में हैं। सलमान खान के इस सोमवार का वार से ये तो साफ हो गया है शहनाज गिल और माहिरा के लिए फिनाले वीक काफी परेशानी भरा हो सकता है। 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 के फिनाले में एक हफ्ते से भी कम समय बचा हैं। ऐसे में सभी को बिग बॉस के विजेता का इंतजार है। घर में अभी सात कंटेस्टेंट बचे हैं। जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शहनाज गिल और माहिरा शर्मा हैं। शो का विनर कौन होगा ये तो 15 फरवरी को पता चलेगा लेकिन उससे पहले घर के सदस्यों ने बहुमत से तय किया कि शो कौन जीतेगा। सलमान ने सबसे पहले घरवालों को बहुमत के आधार पर टॉप 5 कंटेस्टेंट का नाम बताने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बहुमत से घरवालों ने पारस छाबड़ा को पहले नंबर पर, सिद्धार्थ शुक्ला को दूसरे नंबर पर आसिम रियाज को तीसरे पोजिशन पर, रश्मि देसाई को चौथा और आरती को पांचवां स्थान मिला। इस रैकिंग में शहनाज और माहिरा को टॉप 5 में जगह नहीं मिली। सलमान शहनाज से पूछते हैं कि 'कैसा लग रहा है?' शहनाज कहती हैं कि 'हम सब पहले दिन से साथ हैं ऐसे में कोई भी जाएगा एक जैसी फीलिंग होगी।' सलमान ने बताया कि 'ये टास्क इसलिए किया गया जिससे अगले हफ्ते जब फिनाले हो तो ये पता चले कि आपका मैच दर्शकों से कितना मैच कर पाता है।' 

पढ़ें: Bigg Boss 13: अभिनेत्री ने आसिम के भाई उमर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'स्टॉक करते हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें