बिग बॉस के 13वें सीजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। रविवार को शानदार ओपनिंग के बाद बिग बॉस हाउस में 13 कंटेस्टेंट ने एंट्री की। इस बार की खास बात ये हैं कि पुरुष के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है। वहीं एक और बदलाव करते हुए बिग बॉस के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को घर की मालकिन बनाया गया है, जो समय-समय पर आकर घरवालों से टास्क करवाएंगी। पहले ये मालकिन का किरदार अमीषा पटेल नहीं बल्कि कोई दूसरी अभिनेत्री निभाने वाली थीं।