फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली के भल्लालदेव की हो गई ऐसी हालत, तस्वीर देख टेंशन में आ गए फैंस

Tue, 01 Oct 2019 01:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rana daggubati - फोटो : Social Media
'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती पिछले कई दिनों से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई कि उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई है। बताया गया कि राणा दग्गुबाती की मां लक्ष्मी ने उन्हें किडनी दान की है। इन रिपोर्ट्स पर दग्गुबाती ने कहा था कि ये मात्र एक अफवाह है। लेकिन हाल में आई एक तस्वीर ने दग्गुबाती के फैंस को परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Rana Daggubati
राणा दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, इसमें वो एक ब्रांड का प्रमोशन करते दिख रहे हैं। कभी हल्क जैसी बॉडी बनाने वाले राणा इस तस्वीर में बहुत स्लिम नजर आ रहे हैं। उनकी ऐसी तस्वीर आने के बाद अब फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती
किसी फैन ने राणा दग्गुबाती की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि वो बहुत ज्यादा कमजोर लग रहे हैं तो कोई पूछ रहा कि सब कुछ ठीक है न? कई लोगों को इस तस्वीर को देखकर यकीन नहीं हो रहा है।
 

4 of 5
Rana Daggubati
बीते दिनों अपनी बीमारी की अफवाह पर राणा ने कहा था, 'उनकी सेहत को कुछ नहीं हुआ है । उन्होंने कहा, 'ये न्यूज पूरी तरह से बेबुनियाद है । मैं इसकी सफाई दे देकर थक गया हूं । मैं बिल्कुल फिट और फाइन हूं । मेरे ख्याल से मेरी तबीयत खराब होने का टॉपिक बहुत बोरिंग है । लेकिन मुझे खुशी है कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं । उन्हें मेरी फिक्र है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rana daggubati
राणा ने ये भी बताया था कि वो अपनी बिग बजट फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम कर रहे हैं । फिल्म का नाम 'हिरण्यकश्यप' है । यह एक धार्मिक फिल्म है । इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है । राणा वहां वीएफएक्स कंपनी के साथ मिलकर प्री प्रोडक्शन का काम करने में व्यस्त हैं ।

अमीषा पटेल से पहले ये एक्ट्रेस बनने वाली थीं बिग बॉस 13 की मालकिन, इस वजह से नहीं बन पाई बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें