लता मंगेशकर
- फोटो : PTI
डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया- उनके पैरामीटर अच्छे हैं। सच कहूं तो, वह इतनी अच्छी तरह से लड़ रही हैं कि जल्द इससे बाहर आ जाएंगी। वह सच में एक फाइटर हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को अपडेट देंगे। हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें। बीते रोज गायिका की बहन आशा भोसले भी अस्पताल में उनका हाल-चाल लेने के लिए पहुंची थीं। साथ ही तमाम सितारे उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।