शहनाज और सिद्धार्थ के बीच फिर हुई दोस्ती
'बिग बॉस 13' ने हर दिन कंटेस्टेंट्स के नए रंग देखने को मिलते हैं। शो में सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती में पिछले दिनों दरार पैदा हो गई जिसके बाद शहनाज पारस की टीम से जा मिलीं। सलमान खान ने भी दोनों से पैचअप करने की बात कही थी। ऐसे में एक बार फिर से दोस्ती हो गई है। दरअसल,सोमवार को प्रसारित हुए शो में शहनाज, शेफाली और खेसारी लाल यादव से कहते हुए नजर आती हैं कि वह सिद्धार्थ को काफी याद कर रही हैं। उन्हें जैसी अटेंशन और प्यार सिद्धार्थ से मिलता था, वैसा कोई नहीं देता। शहनाज ने यह भी कहा कि सिद्धार्थ के बीमार होने पर वह काफी परेशान हैं। इसके बाद शेफाली ने शहनाज को सलाह दी कि अगर वह उन्हें याद कर रही हैं तो उन्हें सिद्धार्थ से जाकर बात करनी चाहिए। हालांकि इसके बाद रात के अंधेरे में शहनाज सिद्धार्थ के बिस्तर पर फूल रखती हुई दिखाई देती हैं। शहनाज को यह सब करता देख सिद्धार्थ हंस पड़ते हैं और शहनाज को गले लगा लेते हैं। सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती होते ही #sidnaaz ट्रेंड होने लगा। दोनों के फैंस को ये दोस्ती बहुत पसंद आ रही है और वे इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।