पति आयुष के साथ अर्पिता
- फोटो : file photo
बता दें कि अर्पिता खान ने 18 नवंबर 2014 को आयुष शर्मा से शादी की थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद 30 मार्च 2016 को अर्पिता ने पहले बेटे को जन्म दिया। नाम रखा आहिल। आहिल अब 3 साल का हो गया है। वहीं, आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री के जरिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखा पाई थी। आयुष शर्मा जल्द ही नई फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।