फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी तस्वीरों में सलवार सूट पहने दिखीं शाहिद की पत्नी मीरा, देखकर पहचानना भी मुश्किल

Tue, 01 Oct 2019 02:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput - फोटो : social media
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की पॉपुलरिटी किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब मीरा ने अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से कुछ में तो उन्हें पहचान पाना ही मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 5
mira rajput - फोटो : social media
दरअसल, मीरा ने ये तस्वीरें अपनी बेस्टफ्रेंड प्रियंका के बर्थडे पर शेयर की हैं जिसमें मीरा और प्रियंका दोनों नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'लव हर्ट्स'। मीरा राजपूत अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं लेकिन पुरानी तस्वीरों में वो बिल्कुल सिंपल लुक में सलवार कमीज पहने दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
mira rajput - फोटो : social media
दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत ने साल 2015 में शाहिद कपूर से शादी की थी। मीरा के कपड़ों की कभी तारीफ होती है तो कभी उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। शादी के बाद मीरा ने अपने ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव किया है।

4 of 5
mira rajput - फोटो : amar ujala
पिछले दिनों मीरा ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव था। यहां आकर मैंने अपना लाइफस्टाइल बदला। यहां तक कि कपड़े भी बदले। शादी से पहले मैंने कभी रिप्ड जींस नहीं पहनी थी। शादी के बाद मैंने दो रिप्ड जींस खरीदी। शाहिद ने मुझे हर चीज में सपोर्ट किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mira Rajput - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शामिल शाहिद और मीरा की जोड़ी जब कभी एक साथ कहीं स्पॉट की जाती हैं तो खबरें बन ही जाती हैं। इस जोड़ी के बीच 13 साल का एज गैप है। खास बात यह है कि इनकी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज हुई है। कपल के एक बेटी मीशा कपूर और एक बेटा जैन कपूर है।

फोटोग्राफर्स से ऐसा बर्ताव करने पर ट्रोल हुईं मीरा राजपूत, फैंस बोले- 'किस बात का इतना एटीट्यूड'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें