फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा पर बिफरीं हिमांशी की मां, बेटी-आसिम के रिश्ते पर भी बोली बड़ी बात

Fri, 29 Nov 2019 11:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद खेल का रोमांच हर दिन बढ़ता जा रहा है। टीआरपी के मामले में भी बिग बॉस अच्छे-अच्छे शोज को मात दे रहा है। वहीं बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट्स के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। उनमें से एक पारस छाबड़ा भी हैं। बिग बॉस के घर में पारस की अब तक कई लोगों से लड़ाई देखने को मिल चुकी है। बीते दिनों उनका झगड़ा हिमांशी खुराना के साथ देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : twitter
पारस छाबड़ा ने हिमांशी के साथ काफी झगड़ा किया। इतना ही नहीं उन्होंने हिमांशी खुराना की फीगर को लेकर भी भद्दे कमेंट किए। ऐसे में पारस छाबड़ा को लेकर हिमांशी की मां ने बड़ी बात बोल दी है। हिमांशी की मां सुनीत कौर ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस में हिमांशी के खेल के बारे में ढेर सारी बातें कीं। सुनीत कौर ने पारस छाबड़ा के कमेंट का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : voot
सुनीत कौर ने कहा- 'जब हिमांशी बिग बॉस के घर में पहुंची तो उसने पारस को भाई माना था, लेकिन अब वही शख्स उसके फिगर पर कमेंट कर रहा है। क्या कोई भाई अपनी बहन के बारे में ऐसी घटिया बात कह सकता है? इससे उसकी परवरिश के बारे में पता चलता है। उसे पता नहीं कि किसी रिश्ते को कैसे सम्मान दें'। इसके अलावा सुनीत कौर ने हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच की नजदीकियों पर भी बात की। 

4 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
उन्होंने कहा-'आसिम और हिमांशी की नजदीकियां बिग बॉस के खेल का हिस्सा है। टीआरपी की खातिर हर चीज को दर्शकों के नजरिए से पेश किया जाता है। असलियत में ऐसी कोई बात नहीं है'। गौरतलब है कि बीते दिनों सिद्धार्थ से झगड़ा होने के बाद आसिम की बातचीत हिमांशी से बढ़ने लगीं। यहां तक कि आसिम ज्यादातर शेफाली और हिमांशी के साथ ही देखे जाने लगे। आसिम अपने दिल की बात शेफाली को पहले ही बता चुके थे। वहीं हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में उन्होंने हिमांशी से भी अपने प्यार का इजहार किया। हिमांशी ने आसिम की बात सुनते ही कहा कि वह पहले से ही रिश्ते में बंधी हुई हैं। हालांकि आसिम ने कहा कि वह सब कुछ जानते हैं। 27 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में आसिम हिमांशी को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्हें गले लगाया और किस भी किया। अनसीन वीडियो में दिखाया गया था जिसमें आसिम हिमांशी के बार-बार किस करते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
आसिम खुलेआम बात पर हिमांशी को किस करते नजर आए। आसिम कई बार हिमांशी से शो में कह चुके हैं कि उन्होंने उनसे ज्यादा सुंदर लड़की अब तक नहीं देखी है। वो सामने होती हैं तो उन्हें कुछ भी सूझता नहीं है। अगर सामने नहीं होती तो आंखें उन्हें ही ढूंढती हैं। खास बात है कि आसिम के हिमांशी के प्रति झुकाव को सभी घरवाले महसूस कर रहे हैं। यहां तक कि जब सिद्धार्थ ने आसिम को ड्यूटी दी तो आसिम ने कहा कि कोई और दे दो ये ज्यादा हो जाएगा। जवाब में सिद्धार्थ ने कहा था- 'हिमांशी कैप्टन थी तो तुमने बहुत काम किया था। अब क्या हो गया?' इस पर आसिम ने कहा- 'मैं तेरी कप्तानी में भी ड्यूटी करूंगा।' 

पढ़ें: 35वें जन्मदिन पर बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ने किया शादी का खुलासा, बताया कब बनने वाली हैं दुल्हन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें