फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम को लेकर बंटे नजर आए सितारे, देखें कौन किसको कर रहा समर्थन

Sat, 15 Feb 2020 06:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 11
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के फिनाले में छह कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिह और शहनाज गिल हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की पॉपुलरिटी इतनी ज्यादा है कि फैंस उनके लिए ही ये शो देखते हैं। हालांकि सिद्धार्थ के आक्रामक और गुस्सैल रवैये की आलोचना भी होती रही है। वहीं बात आसिम की करें तो कई बड़े नामों के बीच वो उभरकर सामने आए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अब तक किन-किन सितारों ने सिद्धार्थ और आसिम का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 11
John Cena and Asim Riaz - फोटो : Social Media
जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आसिम रियाज की दो तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा था। एक इंटरव्यू में जॉन सीना ने कहा था कि वो जो भी तस्वीर पोस्ट करते हैं वो उनके लिए प्रेरणा है। 
विज्ञापन

3 of 11
Asim Riaz - फोटो : twitter
हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' की टीम ने भी आसिम का सपोर्ट किया है। फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से आसिम को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, 'आसिम रियाज आपका फास्ट फैमिली में स्वागत है। हमारी फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में आ रही है।' 

4 of 11
kamya panjabi - फोटो : social media
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी सिद्धार्थ के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रही हैं। वो सिद्धार्थ की गेम प्लानिंग, समझदारी की तारीफें करती नजर आईं। इस सीजन में काम्या घर के अंदर भी गई थीं। वो आसिम से सिद्धार्थ को लेकर कहती हैं कि 'तुमने एक अच्छा दोस्त खो दिया।'
विज्ञापन

5 of 11
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 3 के विजेता विंदु दारा सिंह भी काम्या की तरह सिद्धार्थ के समर्थन में हैं। विंदु के ट्विटर हैंडल को देखें तो ऐसा लगता है कि वो सिद्धार्थ के समर्थन में ट्रेंड को बहुत करीब से फॉलो करते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
shilpa shinde - फोटो : colors tv
बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे आसिम का समर्थन करती दिखीं। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा था कि 'सिद्धार्थ भले ही घर के मजबूत दावेदार हैं लेकिन उन्हें महिलाओं की इज्जत करनी नहीं आती। वो गुस्से में कुछ भी कह जाते हैं। वहीं आसिम अभी तक अच्छे से खेलते दिख रहे हैं।'
विज्ञापन

7 of 11
Gauhar Khan - फोटो : social media
बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान ये सीजन भी फॉलो कर रही हैं। गौहर अभी तक सिद्धार्थ की आलोचना करती दिखी हैं। वहीं वो आसिम के फेवर में कई ट्वीट कर चुकी हैं। एक ट्वीट में गौहर ने लिखा था, 'वाह, मुझे ऐसा लगा कि पहाड़ जैसे आदमी को तो छोटे से उकसावे से फर्क नहीं पड़ना चाहिए ना? सब बकवास है। उकसावे की आड़ में सब कुछ जायज है? सहनशीलता, सामान्य रहना, ये सब भी तो दिखाओ।'

8 of 11
गौतम गुलाटी - फोटो : Social Media
बिग बॉस के सीजन 6 के विजेता गौतम गुलाटी मुख्य घर के अंदर भी पहुंचे थे। घर से बाहर निकलने के बाद गौतम ने एक ट्वीट किया जिसकी काफी चर्चा रही। सिद्धार्थ और आसिम के झगड़े के बाद गौतम ने आसिम का नाम ट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने स्ट्रॉन्ग बने रहने का इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

9 of 11
krk - फोटो : file photo
कमाल आर खान कई मौकों पर आसिम के खेल को सपोर्ट करते दिखे। केआरके ने लिखा- 'मेरे लिए बड़ी बात है कि आसिम अकेला एक ओर है जबकि उसके दूसरी ओर पांच लोग खड़े हैं- पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला। इसके बावजूद आसिम ने अपना आपा नहीं खोया।'

10 of 11
Kushal Tandon - फोटो : file photo
सिद्धार्थ के साथ कुशाल टंडन की अच्छी दोस्ती रही है। बीते दिनों कुशाल ने सिद्धार्थ के समर्थन में खुद के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। कुशाल ने उन्हें स्ट्रॉन्ग बने रहने की शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन

11 of 11
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
अभिनेता करणवीर बोहरा सिद्धार्थ के समर्थन में दिखे। जब आसिम और सिद्धार्थ के बीच धक्का मुक्की हुई थी तो उन्होंने सिद्धार्थ के पक्ष में लिखा कि 'मैं सिद्धार्थ के साथ खड़ा हूं।'

Bigg Boss 13: फिनाले में 'अमिताभ बच्चन' का दिखेगा अनोखा अंदाज, आसिम से भिड़ेंगे सिद्धार्थ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें