'बिग बॉस 13' के फिनाले में छह कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिह और शहनाज गिल हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की पॉपुलरिटी इतनी ज्यादा है कि फैंस उनके लिए ही ये शो देखते हैं। हालांकि सिद्धार्थ के आक्रामक और गुस्सैल रवैये की आलोचना भी होती रही है। वहीं बात आसिम की करें तो कई बड़े नामों के बीच वो उभरकर सामने आए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अब तक किन-किन सितारों ने सिद्धार्थ और आसिम का समर्थन किया है।