फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में घर से बाहर होगा ये कंटेस्टेंट, नॉमिनेटड छह सदस्यों में नहीं है शामिल

Sat, 30 Nov 2019 07:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए छह लोग नॉमिनेटड हैं। इनके नाम शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। ऐसे में हर कोई इस सोच में होगा कि आखिर इस हफ्ते कौन घर से बाहर जाएगा। वीकेंड का वार में कौन सा सदस्य घर से बाहर होगा अब इस बात का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
बिग बॉस के बारे में जानकारी देने वाले द खबरी के मुताबिक इस हफ्ते देवोलिना भट्टाचार्जी घर से बेघर हो जाएंगी। उनका नाम नॉमिनेटड सदस्यों में नहीं था फिर भी वो शो को अलविदा कह देंगी। इसकी पीछे देवोलीना की खराब तबीयत का हवाला दिया जा रहा है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
बिग बॉस में एक टास्क के दौरान देवोलीना को चोट भी लग गई थी। इसके अलावा वो घर में काफी बीमारी भी चल रही थीं। ऐसी खबरें पहले ही आना शुरू हो गई थीं कि देवोलिना बीच में ही शो छोड़ देंगी।

4 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot
देवोलीना भट्टाचार्य की खराब तबीयत की वजह से उन्हें बिग बॉस में ही डॉक्टर्स देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। बीमारी के चलते वो टास्क में शामिल भी नहीं हो पा रही थीं, इसी वजह से मेकर्स ने उन्हें शो से निकालने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Khesari Lal Yadav - फोटो : you tube
इससे पहले बिग बॉस से बाहर हुए खेसारीलाल यादव ने बाहर जाते ही घरवालों की पोल खोली थी। खेसारी ने शो से बेघर होते ही बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें देखते ही कैसी हरकत करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के झगड़े पर जब खेसारी से पूछा गया कि आप किसको अपना समर्थन देंगे क्योंकि आपने दोनों को करीब से देखा है। इस पर खेसारी ने कहा-'दोनों अपना खेल खेल रहे हैं। मैं किसी को भी सपोर्ट नहीं कर रहा हूं।'

बिग बॉस ने बढ़ाई सलमान खान की फीस, अब हर ऐपिसोड के लिए लेंगे इतने करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें