फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल इस वजह से यूट्यूब पर छाईं, वीडियो को मिले 2 करोड़ व्यूज

Wed, 13 Nov 2019 04:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shehnaz - फोटो : social media
बिग बॉस 13 की कंटेस्टें शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । जब वो बिग बॉस के घर में एंट्री करने के लिए स्टेज पर आईं तो उन्होंने सलमान खान से कहा था कि उन्हें लोग पंजाब की कटरीना कैफ कहते हैं । इस पर सलमान भी उनसे काफी खुश हुए थे । घर के अंदर शहनाज दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
shehnaz - फोटो : social media
वहीं घर के बाहर भी हर कोई शहनाज की बात कर रहा है । कुछ दिनों में लोग शहनाज के फैन बन गए हैं । शहनाज को घर में सब 'सना' कहकर बुलाते हैं । सना का यूट्यूब पर एक वीडियो धूम मचा रहा है । 2 अक्टूबर को सना का गाना 'वहम' यूट्यूब पर रिलीज किया गया था । 
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
उन्हें शायद पता भी नहीं है कि उनके इस गाने को यूट्यूब पर जमकर तारीफ मिल रही है । इस गाने को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं । गाने को सिंगल ट्रैक स्टूडियो ने रिलीज किया है । इस सॉन्ग को शहनाज कौर गिल ने खुद गाया है । इसके कंपोजर लाड्डी गिल हैं ।

4 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh - फोटो : voot
गाने के वीडियो में शहनाज गिल के साथ जोरावर बरार नजर आ रहे हैं । आप भी देखें शहनाज का मजेदार वीडियो । घर के अंदर शहनाज की मस्ती खासी पसंद की जा रही है । उन्हें घर का सबसे बड़ा एंटरटेनर भी कहा जाता रहा है । हाल ही में घर में शहनाज की दुश्मन कही जाने वाली हिमांशी खुराना ने घर में एंट्री ली है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
हिमांशी के आने के बाद से सना काफी दुखी हो गई थीं और बहुत रोई थीं । वहीं उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी अपनी दोस्ती तोड़ दी थी । हालांकि कल के एपिसोड में दिखाया गया कि उन्होंने फिर से सिद्धार्थ के साथ दोस्ती कर ली ।

अंबानी की पार्टी में ऐश्वर्या की इन तस्वीरों पर उठे सवाल, यूजर ने पूछा-क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें