'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अभिनेता कार्तिक आर्यन को कितना पसंद करती हैं ये तो सभी को पता है। बिग बॉस के घर में जब कार्तिक पहुंचे थे तो शहनाज उन्हें देखकर बेहद एक्साइटेड हो गई थीं। उस दौरान कार्तिक ने उनसे वादा किया था कि वो उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करेंगे। यह सुनकर शहनाज बहुत खुश हो गई थीं। अब कार्तिक ने शहनाज के एक पोस्ट पर कमेंट किया जो वायरल हो रहा है।