बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। हिंदुस्तानी भाऊ वैसे भी अपने वायरल वीडियोज की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं अब खबर है कि हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने टेलीविजन की मशहूर प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।