फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजिद खान की अनदेखी तस्वीरें, सलमान- शाहरुख सहित इन सितारों संग दिखा खास कनेक्शन

Mon, 01 Jun 2020 04:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सलमान, शाहरुख के साथ वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने फिल्मों में कई हिट गाने दिए। वाजिद खान का निधन बॉलीवुड सहित प्रशंसकों के लिए भी सदमे की तरह है। सलमान खान के साथ वो शुरू से जुड़े रहे और उनकी फिल्मों के लिए यादगार गाने दिए। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के दूसरे सितारों के लिए भी गाने संगीतबद्ध किए। इसी कड़ी में चलिए दिखाते हैं वाजिद की बॉलीवुड सितारों के साथ की तस्वीरें।  
विज्ञापन

2 of 8
वाजिद खान के साथ अन्य सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद खान जीटीवी पर आने वाले एक सिंगिंग रियलिटी शो में जज थे। सेट पर फिल्म 'सिम्बा' की टीम आई थी। तस्वीर में रणवीर सिंह, सारा अली खान, शेखर रविजानी, आदित्य नारायण और अमाल मलिक नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
दबंग की टीम के साथ वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दंबग' की टीम के साथ वाजिद खान। तस्वीर में महेश मांजरेकर, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और साजिद खान भी हैं। 

4 of 8
शाहरुख खान, वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में वाजिद खान और शाहरुख खान की दोस्ती देखी जा सकती है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को वाजिद ने शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर साझा की थी।
विज्ञापन

5 of 8
प्रीति जिंटा, वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद खान के निधन पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शोक व्यक्त किया है। तस्वीर में वाजिद खान के साथ प्रीति जिंटा स्टेज पर हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सोनम कपूर, वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक कार्यक्रम के दौरान वाजिद खान और सोनम कपूर। तस्वीर में वाजिद खान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
वाजिद खान, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर ने ये तस्वीर खुद साझा की है। किसी बात पर दोनों ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
श्रेया घोषाल, वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका श्रेया घोषाल के साथ वाजिद खान। श्रेया ने वाजिद के संगीतबद्ध किए कई गानों में अपनी आवाज दी है।

Wajid Khan: संगीतकार वाजिद खान ने इरफान के निधन पर किया था ट्वीट, अब एक महीने बाद हुआ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें