'बिग बॉस 13' के पहले रनर अप आसिम रियाज शो भले ही ना जीत पाएं हों लेकिन वो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। बिग बॉस के घर में कई बड़े नामों के बीच आसिम ने अपनी पहचान बनाई जिसका नतीजा रहा कि वो रनर अप की कुर्सी तक पहुंचे। अब बिग बॉस के घर से निकलने के बाद आसिम कई बड़े प्रोजेक्ट करने वाले हैं।