फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिनाले से पहले जान लें, कौन हैं बिग बॉस के अब तक के सभी 11 सीजन के विजेता

Sun, 30 Dec 2018 01:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss - फोटो : amar ujala
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 12 का आज रात फिनाले एपिसोड है। बिग बॉस 12वां सीजन 16 सिंतबर से शुरू हुआ था। अब शो के दर्शक सीजन 12 के विजेता को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिनाले से पहले आज हम आपको बिग बॉस में अब तक के सभी विजेताओं से रूबरू करवाते हैं। ये विजेता बिग के सीजन एक से लेकर 11 तक के हैं। बता दें कि बिग बॉस धारावाहिक में सितारें प्रतिभागी होते है जो एक साथ एक ही घर में लगभग 3 महीनों के लिए रहते है और इनका बाहरी दुनिया से कोई नाता नहीं होता है। इन्हें एक गुप्त शख्स देखता रहता है जिसे 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
राहुल रॉय - फोटो : file photo
शो के दौरान इसकी मौजूदगी बस आवाज महसूस की जाती है। इस शो में हर सीजन में एक विजेता घोषित किया जाता है। बिग बॉस की शुरुआत 3 नवंबर 2006 से हुई थी।  आज आपको बिग बॉस के अब तक अलग-अलग सीजन में विजेता रहे कलाकारों के बारे में बताते हैं...

सीजन 1 (2006)
बिग बॉस सीजन 1 के विजेता आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय थे। 

सीजन 2 (2008)
बिग बॉस सीजन 2 में आशुतोष कौशिक विजेता बने थे। 

सीजन 3  (2009)
सीजन 3 में विंदू दारा सिंह बिग बॉस के विजेता बने थे। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में भी काम किया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला
सीजन 4 (2010) 
सीजन 4 में श्वेता तिवारी बिग बॉस की विजेता बनी थीं। श्वेता तिवारी ने कई भारतीय फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों में अभिनय किया है। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत "कसौटी जिंदगी की" नामक धारावाहिक से की थी, जिन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से भी जाना जाता है। 

सीजन 5 (2011)
बिग बॉस के सीजन 5 में जूही परमार विजेता बनी थीं। वह इसके बाद कलर्स टीवी के शो शानी में नजर आईं थी। जूही भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्हें टेलीविजन की दुनिया में कुमकुम के नाम से भी जाना जाता है। जुही एक बहुमुखी कलाकार के रूप में जानी जातीं हैं। 
 

4 of 6
Kushaal tondon and Gauhar Khan - फोटो : file photo
सीजन 6 
बिग बॉस के सीजन 6 में उर्वशी ढोलकिया विजेता बनी थीं। ढोलकिया एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। उन्हें सबसे ज्यादा "कसौटी जिंदगी की" धारावाहिक में कोमोलिका बसु की भूमिका के लिए जाना जाता है। वर्तमान में वे कलर्स टीवी के टेलीविजन श्रृंखला चंद्रकांता पर रानी इरावती की भुमिका में दिखाई दे रही हैं।

सीजन 7 
भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान हैं। गौहर बॉलीवुड फिल्मो एवं टीवी सीरिअल्स की अभिनेत्री हैं। इसके अलावा गौहर 'इशकजादे' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' सहित कई और फिल्मों में भी नजर आईं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
prince narula - फोटो : file photo
सीजन 8
सीजन 8 में गौतम गुलाटी ने बिग बॉस का खिताब जीता था। गुलाटी एक भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने दिया और बाती हम आदि धारावाहिक में अभिनय किया है। गुलाटी स्टार प्लस के तुझ संग प्रीत लगाई सजना धारावाहिक में भी कार्य कर चुके हैं। 
 
सीजन 9
बिग बॉस के सीजन 9 में प्रिंस नरूला विजेता बने थे। बिग बॉस की प्रतिभागी युविका चौधरी के साथ नाम जुड़ने की वजह से वह खबरों में रहे थे। नरूला एक इंडियन मॉडल और टीवी सीरियल्स के प्रसिद्ध शख्शियत हैं। नरुला एमटीवी रोडिस एक्स2 और एमटीवी स्प्लीट्सविल्ला 8 में प्रतिभागी बने और विजेता भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SHILPA SHINDE - फोटो : file photo
सीजन 10
बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर बने थे। बिग बॉस के इस सीजन में सिलेब्स के साथ आम आदमी भी आए थे और इस सीजन के विनर भी आम आदमी ही रहे। खबरों के मुताबिक मनवीर गुर्जर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 

सीजन 11
बिग बॉस के सीजन 11 का खिताब शिल्पा शिंदे के नाम रहा। शिल्पा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। वैसे तो 1999 में शिल्पा ने टेलीविजन में डेब्यू किया, लेकिन स्टार प्लस के धारावाहिक भाभी (2002-08) में एक नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सुर्खियों में आई। इसके बाद वे स्टार प्लस के दूसरे धारावाहिक "कभी आये ना जुदाई" (2001-03) में अभिनय किया। "संजीवनी" (2002-05) और ऐतिहासिक नाटक "आम्रपाली" (2002) में निभाये भूमिकाओं ने टेलीविजन उद्योग में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया। शिल्पा शिंदे को "भाभी जी घर पर है!" पर अंगुरी भाभी के भूमिका के लिये काफी लोकप्रिय हो गई। निर्माता के साथ कई मुद्दों में असहमति के बाद उन्होंने 2009 में इस धारावाहिक को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें