फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारी ने कर दी कादर खान की ऐसी हालत, बिग बी के बाद रवीना टंडन हुईं इमोशनल

Sun, 30 Dec 2018 01:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kader khan raveena tandon - फोटो : Instagram
कादर खान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। कादर खान इस वक्त कनाडा के अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। कादर खान की खराब तबीयत की खबर मिलते ही दुआओं का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड से लेकर आम लोग भी अपने इस कॉमेडियन की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस बीच कादर खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया इमोशनल पोस्ट लिखा और सलामती की दुआ की। 
विज्ञापन

2 of 5
raveena tandon - फोटो : File Photo
रवीना टंडन ने ट्वीट किया- कादर जी, आप हमेशा दुआओं में रहेंगे। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाए। हम लोगों ने साथ में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। हमें यह सुनकर अच्छा लगेगा कि आप फिट हैं।' रवीना टंडन से पहले अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर कादर खान की तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh and kader khan - फोटो : File Photo
अमिताभ बच्चन ने लिखा था - 'एक हुनरमंद अदाकार और लेखक अस्पताल में है। उनकी सेहत के लिए प्रार्थना और दुआ करता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाए। मैंने उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा है। उन्होंने मेरी फिल्मों के लिए बेहतरीन राइटिंग की है। उनका साथ बहुत अच्छा गुजरता है। बहुत ही कम लोग जानते होंगे गणित पढ़ाते थे।'

 

4 of 5
kader khan - फोटो : File Photo
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कादर खान की हालत अभी की क्रिटिकल है। सूत्रों की मानें तो कादर खान अपनी आंखों से लोगों से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। बाइपेप वेंटीलेटर को हटा लिया गया है और Valve Oxygen लगा दिया गया है। कादर खान को अभी भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के शिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kader khan - फोटो : File Photo
इस बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से डॉक्टरों ने कादर खान को वेंटीलेटर पर रखा था। कादर खान के बेटे सरफराज के मुताबिक डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। कादर खान की बीते साल घुटनों की भी सर्जरी हुई थी जिसके बाद से लगातार उनकी सेहत में गिरावट हुई है। कादर खान आखिरी बार फिल्म 'दिमाग का दही' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें