'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में तारा सुतारिया की जगह अब ये अभिनेत्री
बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर इन दिनों तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक को लेकर काफी चर्चा में हैं। मेकर्स ने शुरुआत में इस फिल्म के लिए 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही अभिनेत्री तारा सुतारिया को साइन किया था, लेकिन बाद में खबरें आई कि किसी वजह से तारा को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। अब शाहिद की इस फिल्म के लिए नई हीरोइन को साइन किया गया है। खबरों की मानें तो फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक में अब तारा की जगह अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
पढ़ें:- तारा की छुट्टी के बाद अब शाहिद कपूर की 'अर्जुन रेड्डी' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री