बिग बॉस के वीकेंड का वॉर एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस हफ्ते सीजन का आखिरी वीकेंड का वॉर प्रसारित हुआ जिसमें सिंबा के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी पहुंचे। इस दौरान रोहित शेट्टी कहते हैं कि 'ये रणवीर सिंह पिछले एक महीने से शादियां कर रहा है।' तब सलमान कहते हैं कि 'मैं तो एक शादी एक बार फिर भी नहीं पाया।'