फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 21 दिन बाद निक को KISS करते ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- 'बाल दिवस मुबारक'

Mon, 24 Dec 2018 04:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : Instagram
शादी के 21 दिन बाद प्रियंका चोपड़ा ने ससुरालवालों के लिए शानदार डिनर रखा था। इस शानदार डिनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पूरे परिवार के साथ नजर आईं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसके बाद उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka, nick - फोटो : instagram
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रियंका निक को किस कर रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'दुनिया के सबसे स्टाइलिश आदमी को किस करके खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि तुम हमेशा ऐसे ही स्टाइलिश रहना। प्रियंका का यह पोस्ट वायरल हो गया जिसके बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लगे।' 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka, nick - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- 'मां बच्चे को प्यार कर रही है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'मां बेटे में कितना प्यार है।' एक और यूजर ने लिखा- 'बाल दिवस मुबारक हो।' इस तस्वीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ समय बिताते हुए देखी गईं।

4 of 5
priyanka and nick - फोटो : Instagram
तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा सफेद कलर के स्वेटर में तो वहीं निक जोनस काले रंग का जैकेट पहना हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक अमेरिका में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे। इसमें हॉलीवुड के बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका की टीम अभी जगह तलाश कर रही है और कुछ समय में ही रिसेप्शन का वेन्यू तय कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka nick - फोटो : File Photo
लंदन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का डिनर पर पूरा परिवार मौजूद था। इस मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक के भाई जो जोनस, फ्रैंकी जोनस भी नजर आए। डिनर में जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर भी शामिल हुईं। घर के सभी सदस्य एक साथ बैठे हुए नजर आए।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें