फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: 21 कंटेस्टेंट के बराबर अकेले ही फीस ले रहे सलमान खान, 1 एपिसोड ही बना देगा करोड़पति

Sun, 09 Sep 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान
बिग बॉस शुरू होने में अभी एक हफ्ते बाकी है । बिग बॉस सीजन 12 अगले हफ्ते 16 सितंबर को शुरू होने जा रहा है । इससे पहले ही इस सीजन में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं । कुछ दिन पहले बिग बॉस की लॉन्चिंग के दौरान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो में जाने की बात फाइनल हुई ।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान
इसके अलावा तनुश्री दत्ता, उनकी बहन इशिता दत्ता, पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत, करणवीर बोहरा, स्कारलेट रोज, गुरमीत चौधरी, देबिना बैनर्जी, माहिका शर्मा, पोर्न स्टार डैनी डी और दीपिका कक्कड़ जैसे बड़े नाम सामने आए हैं । इतना ही नहीं इन सितारों की फीस भी सामने आ चुकी हैं ।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान
खबर है कि माहिका शर्मा और डैनी डी की जोड़ी एक हफ्ते के लिए 95 लाख रुपए चार्ज करेगी । वहीं दीपिका कक्कड़ ने एक हफ्ते के लिए 15 लाख रुपए की डिमांड की है । इतना ही नहीं भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया हर हफ्ते 50 लाख रुपए घर ले जाएंगे ।

4 of 7
saleem khan and salman khan
जब कंटेस्टेंट इतनी ज्यादा फीस ले रहे हैं तो सलमान खान की फीस तो आसमान छू रही होगी । ये शो 13 हफ्तों तक चलेगा । सलमान हर शनिवार और रविवार को कंटेस्टेंट से मिलेंगे । ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान 'बिग बॉस' के इस पूरे सीजन के लिए करीब 364 करोड़ रुपए फीस लेने वाले हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान
'बिग बॉस' की बढ़ती टीआरपी रेटिंग के साथ हर साल सलमान की फीस भी बढ़ रही है। इस साल सलमान ने प्रत्येक एपिसोड 19 करोड़ रुपए की मांग की थी । लेकिन चैनल ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार नहीं था । ऐसे में काफी दिन तक चली बातचीत के बाद सलमान 14 करोड़ प्रति एपिसोड के लिए तैयार हो गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान
सलमान 9वीं बार इस कंट्रोवर्शियल रियलटी शो को होस्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि शो का बजट इतना ज्यादा नहीं जितना सोचा जा रहा था। इसलिए न सिर्फ होस्ट बल्कि कंटेस्टेंट को भी पैसा कम मिलेगा। शो लॉन्च के दौरान जब सलमान से उनकी फीस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल को टाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान
मेकर्स का कहना है कि नोटबंदी की वजह से पैसा कम दिया जा रहा है।'बिग बॉस-12' में इस बार 21 कंटेस्टेंट होंगे। जिसमें 3 कॉमनर और 3 सेलिब्रेटी जोड़ियां होगीं, वहीं 9 कंटेस्टेंट अकेले इसमें पार्टिसिपेट करेंगे। कॉमनर के तौर पर शो में उदित कपूर और सोमा मंगनानी का नाम भी सामने आ रहा है। उदित एक फिटनेस मॉडल और मैकेनिकल इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें