फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: करणवीर ने जोड़ियों के लिए कहा, कार्टून हैं सारे

Sat, 29 Sep 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tv show

बिग बॉस के घर में जोड़ियों और सेलेब्रिटी के बीच में 'समुद्री लुटेरे' टॉस्क के बाद से शुरू हुआ झगड़ा अब और बढ़ गया है। रोमिल-निर्मल के श्रीसंथ को उल्टा-सीधा कहने के बाद सेलेब्रिटी अब एक स्वर में बोल रहे हैं। आपको बता दें कि श्रीसंथ और रोमिल-निर्मल के बीच हुए झगड़े के बाद श्रीसंथ घर से जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद सभी घरवाले उनको मनाते हुए दिखते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
tv show

करणवीर रुठे श्रीसंथ को मनाने की पूरी कोशिश करते हैं। श्रीसंथ करणवीर से कहते हैं कि रोमिल-निर्मल को मुझसे माफी मांगनी होगी। करणवीर श्रीसंथ की बात के जवाब में कहते हैं कि यहां आई सभी जोड़ियां कार्टून है। आपके सामने यह लोग कुछ भी नहीं हैं जो आप इनकी बात को इतना सीरियस ले रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
tv show

करणवीर श्रीसंथ से कहते हैं कि यहां आप अपने लिए खेलने आए हो। अगर आप बात-बात पर घर छोड़ने की बात करेंगे तो इसमें आपका ही खेल खराब होगा। आपको सबकी बातों को अनसुना कर दिल से नहीं दिमाग से खेलना होगा। अगर आप गेम में लंबा जाना चाहते हो तो आपको खुद के गुस्से पर काम करना होगा।

विज्ञापन

4 of 4
TV Show

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में अब माहौल गरम होता जा रहा है। जहां श्रीसंथ बार-बार घर से भागने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं घर के दो पहलवान शिवाशीष और करणवीर बोहरा लड़ते नजर आए। लेकिन इन सबके बीच घर में दो बड़े अहम फैसले भी हुए। बता दें कि घर में नेहा को अगला कैप्टन चुना गया है और इस कॉमनर जोड़ी को एक बार फिर जेल की हवा खानी पड़ी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें