फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: श्रीसंत ही नहीं इन कंटेस्टेंट ने भी की थी भागने की कोशिश, एक को तो शो से ही निकाल दिया

Wed, 19 Sep 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
'बिग बॉस 12' शुरू होते ही कंंटेस्टेंट का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। शो के दूसरे ही दिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का पारा हाई हो गया और वो घर से बाहर जाने की जिद करने लगे। दरअसल, लग्जरी बजट टास्क रद्द होने के बाद कंटेस्टेंट सोमी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने इसके लिए श्रीसंत को जिम्मेदार ठहराया। बस फिर क्या था श्रीसंत ने गुस्से में माइक निकाल दिया और 'बिग बॉस' से मेन गेट खोलने के लिए बोलने लगे हालांकि अब 'बिग बॉस' क्या फैसला लेते हैं ये आज के एपिसोड में पता चलेगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी कंटेस्टेंट ने बाहर जाने की कोशिश की है इससे पहले भी 'बिग बॉस' के घर में ऐसा कई बार हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
राहुल महाजन और उनके दोस्त
'बिग बॉस' के घर से भागने का ट्रेंड शुरू हुआ सीजन 2 से। ग्रांड फिनाले से दो दिन पहले राहुल महाजन, राजा चौधरी, आशुतोष कौशिक और जुल्फी सैयद ने घर की दीवार फांदकर बाहर चले गए। यह नियमों के खिलाफ था। इस गलती के लिए माफी नहीं मांगने पर राहुल महाजन को शो से निकाल दिया गया था। वहीं राजा चौधरी, ज़ुल्फी सैयद, और आशुतोष कौशिक ने अपने इस काम के लिए 'बिग बॉस' से माफी मांग ली थी। बाद में राहुल महाजन ने कहा कि हम गुस्से के कारण नहीं बल्कि भूख लगने के कारण घर से बाहर निकले थे। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
कुशाल टंडन
टीवी के जाने माने एक्टर कुशाल टंडन ने बिग बॉस सीजन 7 में हिस्सा लिया था। घर की दूसरी कंटेस्टेंट तनीषा मुखर्जी से झगड़े के बाद कुशाल ने घर से बाहर निकलने की कोशिश की थी। कुशाल का कहना था कि टास्क के दौरान तनीषा ने उन्हें जानबूझकर मारने की कोशिश की इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 'बिग बॉस' ने कुशाल टंडन को बुरे बर्ताव की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया था हालांकि इसके बाद कुशाल को रातोंरात पॉपुलरिटी मिल गई थी। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि सलमान खान को उनसे माफी मांफी चाहिए।

4 of 5
bigg boss
अली कुली मिर्जा
'बिग बॉस' सीजन 8 के कंटेस्टेंट रहे अली कुली मिर्जा ने घर में आते ही हंगामा शुरू कर दिया था। सोनाली राउत पर उन्होंने भद्दा कमेंट किया था जिसके बाद घर में सभी उनके खिलाफ हो गए थे। घर में अकेले पड़ जाने की वजह से वो घर से भागने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
विकास गुप्ता
आखिर में सीजन 11 के विकास गुप्ता की बात करेंगे। 'बिग बॉस 11' में एक वक्त ऐसा भी था जब विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच खूब झगड़े होते थे। शिल्पा की बातों से परेशान होकर विकास 'बिग बॉस' का घर छोड़ने का फैसला करते हैं। जिसके बाद 'बिग बॉस' की ओर से उन्हें चेतावनी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें