फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे ने शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर बोला- 'ये जींस को क्या हुआ'

Sat, 29 Jun 2019 07:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सृष्टि रोडे - फोटो : instagram

बिग बॉस 12 से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सृष्टि रोडे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। ब्रेकअप के बाद सृष्टि इन दिनों हॉलिडे पर हैं और जमकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सृष्टि ने एम्यूजमेंट पार्क में एंजॉय करती तस्वीर जब सोशल मीडिया पर शेयर की तो उनकी रिप्ड जींस की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सृष्टि रोडे - फोटो : instagram
सृष्टि रोडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मुझे एम्यूजमेंट पार्क काफी पसंद है। मगर मैं राइड्स पर बैठने से डरती हूं। ये काफी अजीब होता है। टिवोली में एक अच्छा दिन बिताया। तस्वीर में सृष्टि जींस टॉप में नजर आ रही हैं साथ ही अपने बालों को पकड़कर पोज दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सृष्टि रोडे - फोटो : instagram

हालांकि यूजर्स को सृष्टि की हद से ज्यादा रिप्ड जींस पसंद नहीं आई और उन्हें इसे पहनने के लिए ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इससे अच्छा तो शॉर्ट्स ही पहन लेती बहन। एक ने लिखा- पैंट कुछ ज्यादा नहीं फटी है। एक ने लिखा- ये जींस को क्या हुआ।

4 of 5
srishty rode - फोटो : social media

बता दें पिछले सृष्टि कुछ समय से अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद मंगेतर मनीष नागदेव से उनका रिश्ता खत्म हो गया था। मनीष ने सृष्टि पर कई आरोप लगाए थे लेकिन अभी तक उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला था। मनीष के बाद सृष्टि का नाम रोहित सुचांती के साथ भी जुड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अब अलग हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
सृष्टि से रिश्ता टूटने के बाद मनीष नागदेव ने एक ओपन लेटर में लिखा था। जिसमें कहा था- 'पहली बार प्यार में लिखा था और इस बार होश में लिख रहा हूं। मेरे फैंस, समर्थक और फॉलोअर्स आप.. बीते दिनों मेरी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ उस पर मैं चुप क्यूं था यह जानना चाहते होंगे। मैंने अपनी भावनाएं और गुस्सा जाहिर करने का फैसला किया है जिससे बीते दिनों मैं गुजरा। अगर किसी को लगता है कि मैं चुप बैठ जाऊंगा क्योंकि मैं एक लड़का हूं तो आप गलत हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों में भी भावनाएं होती हैं। उसने करियर के खातिर मेरा इस्तेमाल किया। मुझे धोखा दिया और भावनाओं के साथ खेला।' मनीष ने इस खत में सृष्टि का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा उन्हीं की तरफ किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें