फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के घर से आउट होते ही बोलीं रोशमी बानिक, 'भले ही मैं शो से जा रही हूं लेकिन...'

Sun, 30 Sep 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस सीजन 12 में कल यानी शनिवार को पहला एविक्शन हो गया। सलमान खान ने घर से कृति वर्मा और रोशमी बानिक को बाहर आने का आदेश दिया । सलमान ने ये भी बताया कि इस हफ्ते एक नहीं दो एलिमिनेशन होंगे । अब तीन कंटेस्टेंट बाकी हैं जो नॉमिनेट हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12
इनमें रोमिल-निर्मल की जोड़ी के अलावा करनवीर बोहरा और दीपिका कक्कड़ नॉमिनेट हैं । रोशमी और कृति कॉमनर के तौर पर शो में गई थीं । जब दोनों घर में आई थीं तो लग रहा था कि वे बाकी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देंगी । बता दें कि घर की पहली कैप्टन भी कृति और रोशमी बनी थीं ।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
दोनों करनवीर, जसलीन और शिवाशीष के काफी करीब थीं । दोनों को जो टास्क दिए गए उसमें भी दोनों ने अच्छा किया । अब घर से बाहर निकलने के बाद कृति और रोशमी का बयान सामने आया है । रोशमी कहती हैं, 'बिग बॉस जैसे शो में जाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी ।'
 

 

4 of 5
bigg boss
'मैं बहुत कॉन्फिडेंट थी और मैंने नहीं सोचा था कि पहले हफ्ते में ही आउट हो जाऊंगी । मेरे लिए ये यादगार पल था । भले ही मैं शो से जा रही हूं लेकिन मेरे पास बहुत सारी यादें हैं । मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे याद रखेंगे। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
वहीं कृति वर्मा ने कहा, 'ये अनुभव उम्रभर के लिए था । मैं बिग बॉस को हमेशा याद रखूंगी । हालांकि मैं थोड़ी निराश हूं कि दूसरे हफ्ते में ही आउट हो गई । लेकिन मैं ये सब बहुत याद करूंगी । बिग बॉस मेरे लिए अच्छी यादों की तरह था। बाकी कंटेस्टेंट को मैं शुभकामनाएं देना चाहूंगी।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें