फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर से जुड़े मुद्दे पर तनुश्री को मिला रेणुका शहाणे का साथ, फेसबुक पर खुल कर कही दिल की बात

Sun, 30 Sep 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
renuka and tanushree
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों के बाद बॉलीवुड में तहलका मच गया है। कई दिग्गज एक्टर्स तनुश्री के सपोर्ट में आए तो किसी ने इस मामले पर चुप्पी साध ली। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं और सोशल मीडिया पर खुलेआम एक पोस्ट लिखकर इस मामले के कुछ पहलुओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित कराया।
विज्ञापन

2 of 5
रेणुका शहाणे
रेणुका शहाणे एक लंबी चौड़ी पोस्ट फेसबुक पर लिखी और खुलकर तनुश्री का समर्थन किया। रेणुका ने अपनी पोस्ट में लिखा - 'नाना पाटेकर का मिजाज तुनक वाला है। वह अपने इस व्यवहार के लिए उतना ही जाने जाते हैं जितना कि किसानों की मदद करने के लिए। मैंने नाना पाटेकर और तनुश्री दोनों के साथ कभी भी काम नहीं किया है। इसके साथ ही मैं 'हॉर्न ओके प्लीज' फिल्म का हिस्सा नहीं रही हूं। तनुश्री ने जो भी बातें कहीं उनमें कुछ ऐसे बिंदू हैं जिनसे मैं खुद को जोड़कर देख सकती हूं।'


 
विज्ञापन

3 of 5
tanushree dutta
रेणुका शहाणे ने आगे लिखा - 'तनुश्री ने साफ कर दिया था कि वह गाने के एक स्टेप में खुद को असहज पा रही हैं। हो सकता है कि नाना पाटेकर की सोच गलत भी न हो, ऐसे में डायरेक्टर और कोरियोग्राफर का यह फर्ज नहीं था कि वह एक्ट्रेस को सहज महसूस कराएं। क्या एक डांस स्टेप में बदलाव करने से फिल्म बुरी तरह पिट जाती? अगर वहां मौजूद किसी पुरुष की बेटी होती तो उसके साथ तब भी ऐसा ही व्यवहार किया जाता? यही फर्क है 'बेटी जैसी' और 'असली बेटी' होने में।'

4 of 5
Renuka Shahane
रेणुका यही नहीं रुकीं उन्होंने आगे लिखा - 'क्या एक लड़की के खिलाफ चार इतने ओहदे वाले आदमी काफी नहीं थे कि राजनीतिक पार्टी के कुछ लोगों ने तनुश्री की कार पर हमला किया। यहां तक कि उसके पेरेंट्स को डराना भी पड़ा। क्या यह एक घटना पर ओवर रिएक्ट करना नहीं था? राजनीतिक पार्टी के लोग चाहते हैं कि तनुश्री अपने बर्ताव के लिए 'महाराष्ट्र के गर्व' से माफी मांगे। क्या महिला के साथ ऐसी हरकत करने महाराष्ट्र को गर्वित किया गया? नतीजा देखें तो किसका करियर खराब हुआ? इस घटना से जुड़े किसी भी पुरुष को बुरे समय का सामना नहीं करना पड़ा। अहंकार जीत गया। पुरुषों को हर इंडस्टी से सपोर्ट मिला। अगर इस पूरे वाकया का किसी पर असर पड़ा है तो वह तनुश्री हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta
आपको बता दें, तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री के साथ ये सब साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान हुआ था। इस मामले के सामने आते ही तनुश्री के सपोर्ट में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां सपोर्ट में उतर आई हैं। जिसमें कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें