बिग बॉस 11 खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स पार्टी करने में बिजी हैं। जहां सीजन 11 की विनर बनीं शिल्पा शिंदे जीत के बाद अपने दोस्तों के संग रात भर पार्टी में नाचती नजर आई तो वहीं, शो में टॉप 2 की रेस से बाहर हुए विकास गुप्ता भी सपना चौधरी के गानों पर थिरकते दिखे। शो खत्म करने के बाद विकास गुप्ता जब अपने ऑफिस पहुंचे तो उनका सभी ने जोरदार स्वागत किया।