बिग बॉस के घर में जाने का मतलब बाकि दुनिया से आपका कनेक्शन कटना। जी हां, ऐसा ही कुछ इन दिनों बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ हो रहा है। घर के दो कंटेस्टेंट को एक ऐसी बात का दुख है, जो हुई ही नहीं है। इस बात का खुलासा Voot पर शेयर किए गए एक अनकट वीडियो में हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, बिग बॉस 11 के दो कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' और रोहित सेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' न देख पाने का कष्ट है। दोनों शो से बाहर आने के बाद सबसे पहले फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
विकास गुप्ता और प्रियांक को ये कौन बताए कि जिस फिल्म को न देख पाने का उन्हें दिख है, वो असल में रिलीज ही नहीं हुई है। 'पद्मावती' की रिलीज का सभी को इंतजार है। फिल्म को लेकर विवाद उतना बढ़ गया कि फिल्म की रिलीज डेट ही टालनी पड़ गई।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म दिंसबर 2017 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये फिल्म अगले साल फरवारी या मार्च में रिलीज होगी।
पढ़ें: सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख का उड़ा मजाक, लोगों ने कहा शेविंग कर ली क्या