फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: जानिए टॉप पर कौन, सपना को चौंकाने वाली कंटेस्टेंट घर से आउट

Sun, 29 Oct 2017 02:35 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी - फोटो : SELF
बिग बॉस के सीजन 11 के वीकेंड के वार में घर में काफी कुछ चौंकाने वाले घटनाक्रम हुए हैं। इसमें जहां घर का सबसे टॉप कंटेस्टेंट सामने आया, वहीं पिछले दिनों घरवालों का सबसे लाडला कंटेस्टेंट आज घर से बाहर हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
hina
शनिवार को प्रसारित क‌िए एपिसोड में घर का सबसे टॉप कंटेस्टेंट सामने आ गया। इन्हें ब्लाकबस्टर, सुपरहिट और हिट में चयन करना था। पहले तो घरवालों ने अपने हिसाब से नाम दिए, लेकिन बाद में सलमान ने सही नाम बताए। इसमें हिना सबसे टॉप पर, शिल्पा दूसरे नंबर पर और आकाश तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

3 of 6
gauhar khan
घर में आईं 'बिग बॉस-7' की विनर गौहर खान ने सभी घरवालों से एक टास्क के तहत बात की और सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट का चयन किया। गौहर के मुताबिक उन्हें सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट आकाश ददलानी लगे, इसीलिए उन्होंने 'नॉमिनेशन सेफ' नाम की स्पेशल पावर मिली। 

4 of 6
Vikas And Shilpa
इस सप्ताह नॉमीनेट हुए 7 कंटेस्टेंट में से शिल्पा, आकाश और विकास को शनिवार को प्रसारित एपिसोड में सेफ घो‌षित कर दिया गया। रविवार को बेनाफशा, सपना और लव त्यागी सेफ हो जाएंगे। इस लिहाज से इस सप्ताह बिहार की शान ज्योति कुमारी घर से बाहर कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी - फोटो : self
गौरतलब है कि ज्योति कुमारी बीते सभी सप्ताह में पापुलर कंटेस्टेंट के तौर पर उभरी थीं। एक सप्‍ताह तो उन्हें सपना चौधरी जितने ही वोट मिले थे। शो की शुरुआत में ज्योति अपने स्वभाव के कारण चर्चा में थी, लेकिन बाद वह इतना नहीं दिखाई दे रही थी। लव त्यागी इस बार बड़ी मुश्किल से बच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dhinchak pooja
वीकेंड के वार में इस बार सुल्तानी अखाड़ा में आमने-सामने थीं ढिंचैक पूजा और सपना चौधरी। पहले राउंड में ढिंचैक पूजा जीती और दूसरे में सपना चौधरी। तीसरे और अंतिम राउंड में एक अन्य कंटेस्टेंट को उनकी हेल्प के लिए बुलाया गया। पूजा ने लव को बुलाया और सपना ने हितेन को। सपना विजयी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें