फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जुड़वा 2’ को पीछे छोड़कर साल 2017 की दूसरी कमाऊ फिल्म बनी 'गोलमाल अगेन'

Sun, 29 Oct 2017 02:35 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 5
20 अक्टूबर को रिलीज हुई 'गोलमाल सीरीज' की चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। 'गोलमाल अगेन' दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारत में इस फिल्म ने शुक्रवार यानी 27 अक्टूबर तक 142.57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड क्लेकशन के साथ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसी के साथ यह फिल्म साल 2017 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर 'बाहुबली' का हिंदी वर्जन है और तीसरे पर 'जुड़वा 2' है।  ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म के आंकड़े शेयर किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म की लागत 80-85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस लिहाजा से देखा जाए तो फिल्म की लागत और मुनाफे में बड़ा अंतर है।

फिल्म के निदेशक रोहित शेट्टी ने एक बयान में कहा कि, 'हमने सही विषय के साथ 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए 7 साल से अधिक समय तक इंतजार किया। हमने जो कुछ हासिल किया है, वह बेहद रोमांचक और सुखद है, दुनिया भर के प्रशंसकों को धन्यवाद।'

4 of 5
'गोलमाल अगेन' में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे, कुणाल खेमू और तब्बू के अभिनय को पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलायंस एंटरटेनमेंट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शिवाशीष सरकार ने कहा, 'गोलमाल अगेन' का सफर हम सभी के लिए एक अविश्वसनीय यात्रा है। हमारे दोस्त और पार्टनर, रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने हर बेंचमार्क को बेहतर किया है, और हम उनकी अभूतपूर्व सफलता से खुश हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें