फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 11: 'अंगूरी भाबी' के दुश्मन विकास पर भड़के सल्लू- बोले, मुझे भी आती है गालियां

Sun, 08 Oct 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
बिग बॉस 11 में सलमान ने विकास गुप्ता और आकाश के बीच की लड़ाई के चलते अपना गुस्सा जाहिर किया। बात ये थी कि विकास और आकाश के बीच हुई लड़ाई में विकास ने आकाश पर हाथ उठा दिया था। जानिए फिर इस पर सलमान ने विकास को क्या दी नसीहत।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
बता दें कि 'वीकेंड का वार' में सलमान बड़े शांत स्वभाव से घर का हाल-चाल लेने आए थे। लेकिन बिग बॉस के घर में हफ्तेभर के कलेश को देखकर सलमान का माथा सनक गया। सलमान ने वीडियो देखने के बाद किसी को भी नहीं छोड़ा और कहा कि 'मेरे शो में किसी ने भी बदतमीजी की तो शो से बाहर कर दूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
vikas gupta
इस कड़ी में सलमान के सामने एक ऐसा मोड़ आ गया जब उन्होंने खुद गाली देने की बात स्वीकारी। बात दरअसल ये थी कि सलमान ने विकास गुप्ता और आकाश की रात 12.30 बजे की लड़ाई की वीडियो देखी जिसमें विकास ने आकाश पर हमला किया। इसपर सलमान ने विकास को खड़ा कर सफाई मांगी।

4 of 5
Salman
विकास ने इस लड़ाई में आकाश को बहुत गंदी-गंदी गालियां दी जिसे सुनकर सलमान ने विकास पर कहा 'आप टीवी में काम करते हो और ऐसी गंदी गालियां देते हो, कितने शर्म की बात है।' इस पर सफाई देते हुए विकास ने कहा कि गुस्से में ये सब गालिया दी। फिर सलमान ने विकास की बात को काटकर बोला कि 'गुस्से में, मतलब क्या है तुम्हारा, गुस्सा है तो गालियां दोगे, ये सब देखकर और सुनकर मुझे भी गुस्सा आ रहा है, मैं तो गालियां नहीं दे रहा, क्या मुझे गालियां नहीं आती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikas
इतना सुनने के बाद विकास के पास कुछ बोलने को ना बचा, इस बीच सलमान ने प्रियंक को टारगेट किया। क्योंकि विकास और आकाश की लड़ाई में उसने आग में घी डालने वाला काम किया। बता दें कि प्रियंक ने लड़ाई के दौरान आकाश को धक्का मारा जिसके चलते नाराज सलमान ने प्रियंक को आउट कहकर चुप कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें