फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम आया बेनाफ्शा संग रोमांस, प्रियांक को करण जौहर देंगे बड़ी फिल्म में चांस

Thu, 23 Nov 2017 07:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस-11 की इन दिनों रेटिंग तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले प्रियांक शर्मा को भी शो का सीधा फायदा होते नजर आ रहा है। खबरें आ रही हैं कि प्रियांक जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बता दें कि प्रियांक मशहूर टीवी शो स्प्लिट्सविला के एक्स कंटेस्टेंट है और बिग बॉस में उन्होंने री-एंट्री की है। रिपोर्ट का दावा है कि प्रियांक, जिन्हें करण जौहर इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, उन्हें जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं। 
पढ़ें: ‘गंदे बयानों’ की हद तक गिर गया सलमान खान का ‘बिग बॉस’! अर्शी खान बनी टारगेट
विज्ञापन

3 of 4
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियांक शर्मा धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ सकते हैं। प्रियांक मशहूर टीवी शो 'रोडीज' का हिस्सा रह चुके हैं और वह 'प्यार तूने क्या किया' में भी काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म के पहले भाग के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरूण धवन ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के अगले भाग में टाइगर श्रॉफ को मेल लीड के तौर पर कन्फर्म कर दिया है। साथ ही बात चल रही है कि ईशान खट्टर को फिल्म में दूसरे मेल लीड रोल के लिए कास्ट किया जा सकता है। 
पढ़ें: लंबे किसिंग सीन पर बिफरी जरीन, निर्माताओं पर फिर उठाए 2 बड़े सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें