अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस से चुपचाप शादी करने के लिए क्रिकेटर जहीर खान क्यों तैयार हुए, इसका खुलासा अब हो गया है। शादी समारोह बेहद सादा था। जहीर और सागिरका ने अपने मुंबई के घर में रजिस्टर मैरिज की है। शादी में सागरिका और जहीर के करीबी दोस्त और घरवाले ही मौजूद थे।
पढ़ें:- नूपुर ने रचाई सजना के नाम की मेहंदी, बचपन के प्यार से सात फेरे लेंगे भुवी, तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 6
जहीर-सागरिका
हालंकि इससे पहले जहीर ने 27 नवंबर को रिसेप्शन होने की खबर खुद साझा की थी, लेकिन इस विवाह की सबसे बड़ी समस्या इंटर रिलीजन मैरिज है। ऐसे में दोनों ने फैसला किया था कि किसी धार्मिक रीति-रिवाज से अलग ये शादी कोर्ट में होगी। कोर्ट मैरिज के दौरान दोनों के परिवार के सदस्य को करीबी दोस्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
3 of 6
जहीर खान, सागरिका घटगे
जहीर खान ने शादी के बारे में कहा था कि दोनों परिवार मॉर्डन हैं इसलिए इस इंटररिलीजन मैरिज में किसी को कोई परेशानी नहीं है। दोनों परिवारों का मानना था कि एक धर्म में शादी करने से बेहतर सही व्यक्ति से शादी करना है। सागरिका भी जहीर की इस बात से सहमत थीं।
4 of 6
जहीर खान और सागरिका
जहीर ने ये भी कहा था, हम निकाह और सात फेरे के बगैर शादी करेंलेकिन शादी के पहले और बाद के कार्यक्रम बदस्तूर होंगे। जहीर ने बताया कि हम पुणे में भी एक कार्यक्रम करने की योजना बना रहे हैं। शादी का कार्यक्रम कई दिनों तक चलेगा। हम चाहते हैं कि कार्यक्रम में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य एकत्रित हों।
विज्ञापन
5 of 6
सागरिका घाडगे -जहीर खान
बता दें कि जहीर और सागरिका कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था, 'मैं और जहीर हमारे दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। मैं जब भी ऋतिक से मिलती थी तो कहती थी कि जहीर एक अच्छा लड़का है।'
सागरिका ने कहा था, 'ऋतिक जानता था कि मैंने इससे पहले कभी किसी लड़के के बारे में ये बात नहीं कही। मैं उसके लिए कुछ अलग फील करती थी। जहीर में सबसे अच्छी बात ये है कि वो बहुत विनम्र हैं। जिंदगी में इतना कुछ पाने के बाद भी उनमें घमंड नहीं है।'