फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss से निकलते ही विकास ने किया बड़ा खुलासा, पैसे देकर इन 2 कंटेस्टेंट को कर देंगे मालामाल

Wed, 17 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विकास गुप्ता
बिग बॉस के फाइनलिस्ट बनने वाले विकास गुप्ता घर से बाहर आकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने काम में लग गए हैं वहीं विकास प्रियांक को लेकर एक वेब सिरीज बनाने का प्लान कर रहे हैं। विकास को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
विकास गुप्ता
बाहर आने के बाद विकास ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो उन 6 लाख रुपए का क्या करेंगे जो उन्हें 'विकास सिटी' टास्‍क में मिले थे। इस राशि को विकास दो कंटेस्टेंट में बांटना चाहते हैं। अगर आप इन दोनों कंटेस्टेंट्स का नाम सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
विकास गुप्ता
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विकास ने कहा, 'जीते हुए 6 लाख रुपए को मैं अर्शी खान और ज्योति कुमारी में बांट दूंगा। ज्योति मुझे बहुत पसंद है क्योंकि उसने घर में मेरा बहुत साथ दिया। मुझे याद है जब सब मुझपर चिल्ला रहे थे तब उस 20 साल की लड़की ने कहा- मेरे विकास भाई पर कोई नहीं चिल्लाएगा।'
 

 

4 of 5
ज्योति कुमारी
उन्होंने कहा, 'वैसे भी वो बिहार के छोटे से गांव से है और आर्थिक परेशानी से जूझ रही है। र्शी खान हमेशा ही मुझे प्रोटेक्ट करती आ रही है। एक अच्छी दोस्त की तरह मेरा केयर करती आई है।' विकास ने धनराशि बांटने का फैसला लेकर एक नेक काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस
फिलहाल विकास और शिल्पा के साथ बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट 'एंटरटेनमेंट की रात' के सेट पर पहुंचे हैं। आने वाले हफ्तों में ये सभी कंटेस्टेंट इस शो में नजर आने वाले हैं। ‌इसके अलावा शिल्पा के पास ऑफर्स की झड़ी लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें