सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया की फैन फोलोइंग उसके भाई तैमूर से कम नहीं है। हाल ही में इनाया को मम्मी सोहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बता दें कि इनाया को इस तरह पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया हैं।
विज्ञापन
2 of 4
इस फोटो में इनाया अपनी मम्मी की गोद में सोती हुई नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि मां बनने के बाद सोहा ने बॉलीवुड से लंबे वक्त का ब्रेक न लेते हुए अपनी अगली फ़िल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' की शूटिंग में बिजी हो गई हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बहरहाल इनाया की यह फोटो देखकर तो यही लग रहा है कि जल्द इनाया भी स्टार किड्स को लेकर फैंस के बीच जो दीवानगी है उसका हिस्सा बनने वाली हैं। सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है।