मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा जब से बिग बॉस 12 में आए हैं चर्चा में बने हुए हैं। विचित्र जोड़ी थीम से आ रहे इसबार के बिग बॉस में अनूप जलोटा ने अपने से 37 साल छोटी जसलीन मथारू को पहले अपनी शिष्या बताया फिर उसके साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार कर ली है। वैसे अनूप जलोटा को जानने वालों का कहना है कि जलोटा ने यह सब पब्लिसिटी बटोरने के लिए किया है।