बिग बॉस के घर में लोग अब नए रंग रूप में ढलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हफ्ते जहां दोस्त दुश्मन बन गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेशन से बचने के लिए घरवाले अब किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। शो को दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। अब सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को अच्छी तरह जान भी चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
tv show
ऐसे में बात करेंगे घर की मास्टमाइंड कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ और गुस्सैल कंटेस्टेंट श्रीसंथ की। श्रीसंथ और दीपिका पहले ही दिन से एक-दूसरे के काफी नजदीक नजर आ रहे थे, लेकिन इनका यह रिश्ता अब टूटने वाला है। श्रीसंथ के बात-बात पर गुस्सा होने की आदत से दीपिका अब परेशान होने लगी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
TV Show
आज के एपिसोड में दीपिका नेहा से कहती हुई दिखाई देंगी कि अब वह श्रीसंथ को और नहीं समझा सकती हैं। दीपिका कहती हैं कि वो श्रीसंथ से अब बहुत परेशान हो चुकी हैं। सिंगल्स में केवल वहीं हैं जो बहुत वीक है। सिंगल्स का हर टॉस्क उनकी वजह से बर्बाद हो जाता है। कभी वो टॉस्क करने से ही मना कर देते हैं, कभी भी बीमार हो जाते हैं।
4 of 5
shreesanth
वहीं आपको बता दें श्रीसंथ को खुद का सबसे करीबी बताने वाले दीपक भी अब श्रीसंथ की बुराई करते हुए शो में दिख रहे हैं। दीपक जसलीन से बात करते हुए कहते हैं कि डबल्स क्या अब सिंगल्स भी श्रीसंथ से बहुत नाराज हैं। दीपक जसलीन से यह भी कहते हैं कि देखना अब सबसे पहले दीपिका ही श्रीसंथ को नॉमिनेट करेंगी।
अब ताजा अपडेट की बात करें तो आज शो में कंटेस्टेंट को अपने जोड़ीदार को बचाने के लिए कुर्बानी देनी होगी। दीपिका अनूप जलोटा को किडनेप करती हुई दिखेगी। वहीं वो जसलीन से उनको छोड़ने के बदले मेकअप देने और हेयरकट करने के लिए कहेंगी। देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि जसलीन अनूप जलोटा को सेफ करने के लिए मेकअप की कुर्बानी देती हैं कि नहीं।