कुछ दिनों पहले ही नेहा धूपिया ने अपने प्रेग्नेंट होने की न्यूज को कंफर्म किया था । उन्होंने अपने पति अंगद बेदी के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थीं । अब कल यानी रविवार को नेहा का बेबी शॉवर हुआ ।
विज्ञापन
2 of 6
neha dhupia
इस फंक्शन में नेहा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी । अंगद अपनी पत्नी को हर कदम पर संभालते दिखे। इस बेबी शॉवर फंक्शन में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे नजर आए ।
विज्ञापन
3 of 6
Neha Dhupia baby baby
इसमें अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी, करण जौहर, ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर, सोहा अली खान, अमृता अरोड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल और हुमा कुरैशी शामिल थे ।
4 of 6
neha dhupia
अब इस फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। फंक्शन शुरू होते ही नेहा और अंगद ने केक काटा । बता दें कि नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबर शादी के समय से ही आ रही थीं । कहा जा रहा था कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं ।
विज्ञापन
5 of 6
neha dhupia
इस वजह से उन्होंने अंगद से चुपचाप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली । अपनी प्रेग्नेंसी का राज खोलने के बाद नेहा ने बताया था कि इतने समय तक उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी क्यों छिपाई ।
नेहा ने कहा था, 'मुझे डर था कि अगर मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पहले बता दूंगी तो मुझे काम मिलना बंद हो जाएगा । अच्छा हुआ कि 6 महीने तक मेरा बेबी बंप नहीं दिखा । इंडस्ट्री में लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि प्रेग्नेंट होने के बाद हम काम नहीं कर सकते ।'