फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कितना है फिल्म का रन टाइम

Mon, 28 Oct 2024 06:26 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सिंघम अगेन' फिल्म देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले अब इसके रन टाइम को लेकर खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कॉप यूनिवर्स की फिल्म की रिलीज से पहले अब फिल्म की टाइमिंग यानी रन टाइम को लेकर खुलासा हुआ है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
फिल्म के रन टाइम का हुआ खुलासा
खबरों की मानें तो अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण की फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 24 मिनट है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर फिल्म सिंघम अगेन के रन टाइम का खुलासा हो गया है। इस फिल्म का रन टाइम 144 मिनट बताया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
सलमान खान भी आ सकते हैं नजर
सलमान खान भी सिंघम अगेन में कैमियो कर सकते हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने 22 अक्टूबर, 2024 को ही फिल्म सिटी में इस फिल्म का कैमियो शूट कर लिया था। कैमियो शूट करने से पहले रोहित ने उनसे से मुलाकात की थी। सिंघम अगेन में सलमान खान और अजय देवगन की इस खास मुलाकात को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3: ‘भूल भुलैया 3’ की ‘मंजुलिका’ ने 180 डिग्री घुमा दिए पैर, कार्तिक बोले- ये देखो चुड़ैल

4 of 5
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों का होगा मिलाप
'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली पर बड़ी रिलीज के तौर पर स्क्रीन पर आने वाली है। 1 नवंबर को इसका बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' से टकराव होने वाला है। 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का पांचवां भाग है, जिसमें रणवीर सिंह की 2018 में आई 'सिम्बा' और अक्षय कुमार अभिनीत 2021 में आई 'सूर्यवंशी' को भी शामिल किया गया है। 'सिंघम अगेन' अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली 'सिंघम' सीरीज की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 'सिंघम' साल 2011 में रिलीज हुई थी। साल 2014 में अजय देवगन 'सिंघम रिटर्न्स' के साथ लौटे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

Karan Arjun: जब डांस ठीक करने पर ममता कुलकर्णी ने लगा दी सलमान और शाहरुख को डांट, अभिनेता ने साझा की कहानी

फिल्म की टिकट की हो रही है बिक्री
यूएसए के रीगल सिनेमा में अजय देवगन की सिंघम अगेन ने 5500 डॉलर की टिकट बिक्री हासिल की है, जो कार्तिक आर्यन की फिल्म द्वारा अर्जित 3000 डॉलर से अधिक है। यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सिंघम अगेन की ज्यादा टिकट बिक्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें