फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 ब्लॉकबस्टर फिल्म में हुईं ये बड़ी गलतियां, फिर भी हुईं हिट, देखेंगे तो यकीन नहीं होगा

Sun, 22 Apr 2018 08:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
lagaan

बॉलीवुड में फिल्म डायरेक्ट करते समय एक-एक चीज का बहुत ही बारिकी से ध्यान दिया जाता है। इसमें एक्टर के हर शॉट से लेकर एक्ट्रेस की ड्रेस का भी ध्यान रखा जाता है। फिल्म डायरेक्ट करने से पहले शॉट्स का स्टोरी बोर्ड बनाया जाता है जिसके अनुसार एक के बाद एक शॉट शूट किए जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी डायरेक्टर गलती कर बैठता है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में जिनमें हुई ये बड़ी-बड़ी गलती। अगर आपने कभी नोटिस नहीं किया तो यहां जानिए...

विज्ञापन

बागवान

2 of 9
Bollywood
फिल्म बागवान के तो घर-घर में चाहने वाले हैं और लोगों को यह फिल्म बहुत ही ज्यादा पसंद आई। शादीशुदा बच्चे और मां-बाप के जीवन में बदलाव पर बनी यह फिल्म आज भी टीवी पर आती रहती हैं। लेकिन आपने कभी इस फिल्म में हुई बड़ी गलती कभी नोटिस नहीं की होगी। दरअसल, फिल्म में हेमा मालिनी और बिग-बी को होली के तुरंत बाद अलग होना पड़ जाता है लेकिन 6 महीने बाद ही 'वेलेंटाइन्स डे' आ जाता है। 
विज्ञापन

हम दिल दे चुके सनम

3 of 9
Bollywood
मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी आपको एक बड़ी गलती नजर आएगी। बता दें कि, फिल्म में एश्वर्या, सलमान को ढूंढने के लिए इटली जाती हैं और फिल्म के एक सीन में वो 'Szechenyi Chain Bridge' पर दौड़ती हुई नजर आती हैं।जबकि यह ब्रिज इटली में नहीं बल्कि हंगरी में है।

धूम 3

4 of 9
Bollywood
फिल्म धूम 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाया था। फिल्म का सुपरहिट गाना कमली भी बहुत हिट हुआ था। लेकिन इस गाने में कटरीना नाचती-नाचती अपने कपड़े उतारती नजर आ रही थीं। लेकिन इस गाने में एक नहीं बल्कि कई गलती हैं जो आपको देखने के बाद पता चल जाएगी। 
विज्ञापन

कभी खुशी कभी गम

5 of 9
Bollywood
शाहरुख खान के करियर में चार चांद लगाने वाली फिल्म कभी खुशी कभी गम में भी डायरेक्टर गलती कर बैठे। दरअसल, फिल्म में जब कहानी 1991 के दौर में चल रही होती है तो एक सीन में अमिताभ 'आती क्या खंडाला' गाना गा रहे होते हैं। जबकि यह गाना फिल्म 'गुलाम' का है जो 1998 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

लगान

6 of 9
Bollywood
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान आज भी लोगों को याद है। भुवन के किरदार में अंग्रेजों से क्रिकेट मैच के जरिए लगान माफ करवाने वाले आमिर खान भी शायद यह भूल गए कि फिल्म में 1892 को दौर दिखाया गया है और उस दौरान मैच में एक ओवर में 8 बॉल हुआ करती थी। लेकिन फिल्म में 6 गेंद में ही ऑवर खत्म कर दिया गया।  
विज्ञापन

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

7 of 9
Bollywood
शाहरुख खान को बॉलीवुड में पहचान दिलवाने वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी बहुत बड़ी गलती देखने को मिली। फिल्म के एक सीन में जब ट्रेन में पहली बार राज और सिमरन की मुलाकात होती है, तब सिमरन अपना खुला हुआ बैग फिर से पैक कर रही होती हैं। सिमरन सभी जगह चेक करके अपना सामान पैक कर लेती है लेकिन अगले ही सीन में राज अपने पीछे से उनको उनका सामान लौटाते नजर आते हैं। 

सरफरोश

8 of 9
Bollywood
आमिर खान की फिल्म सरफरोश बहुत काबिले तारीफ फिल्म है। लेकिन फिल्म के एक सीन में डायरेक्टर यहां भी गलती कर बैठे। दरअसल, फिल्म 'सरफरोश' का गाना जो हाल दिल का इधर हो रहा है, देखिये इसमें आमिर एक छोटी लड़की को खिला हुआ गुलाब देते हैं, लेकिन अगले ही सीन में वो गुलाब वापस कली बन जाता है।
विज्ञापन

थ्री इडियट्स

9 of 9
Bollywood
साल 2009 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री इडियट्स आज भी बोरियत महसूस नहीं करवाती है। फिल्म को बहुत ही सूझ-बूझ और बारिकी से बनाने के बाद भी डायरेक्टर हिरानी इसमें बड़ी गलती कर बैठे। दरअसल, फिल्म में आमिर अपने फ्रेंड्स के नाम बोर्ड पर लिखते हैं लेकिन जब उसे वो अंडर लाइन करते हैं तो उसकी हैंडराइटिंग बदल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें