फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: जाने क्या होगा आज, क्या मोड़ लेगा जसलीन और अनूप जलोटा का रिश्ता?

Tue, 02 Oct 2018 05:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss
बिग बॉस का घर हो लड़ाई- झगड़े, नोक झोंक न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। यह तो आप सभी जानते हैं कि बिग बॉस के घर में क्या-क्या गोलमाल हो चुका है और किसने किसको खूब गालियां दी हैं, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज शो में क्या खास होगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
bigg boss
शुरुआत हम उनसे करते हैं जो फिलहाल शो का सारा अटेंशन ले रहे हैं। शो के लव बर्ड्स जसलीन और अनूप जलोटा का आज तीन साल पुराना रिश्ता टूट सकता है, जिसकी वजह है जसलीन का अनूप जलोटा के लिए त्याग नहीं करना। अनूप जलोटा आज घरवालों के सामने यह ऐलान करते हुए दिखाई देंगे कि वह जसलीन के साथ अब कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
टीवी शो
दीपक और करणवीर का भाई प्रेम भी आज शो में खत्म होते हुए दिखाई देगा। करणवीर दीपक से उर्वशी और खुद को बचाने के लिए दीपक से अपने सारे बाल काटने के लिए कहेंगे। दीपक आज करणवीर को खूब गालियां देते हुए भी नजर आएंगे। लड़कियों पर दया दिखाने वाले श्रीसंथ भी आज गेम के रंग में रंगे नजर आने वाले हैं। श्रीसंथ सोमी से कहेंगे कि वह अपनी बहन सबा और खुद को नॉमिनेशन से बचाना चाहती हैं तो उनको अपने बाल कटवाने होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
tv show
वहीं सृष्टि भी आज शो में अपने तेवर दिखाती हुई नजर आएंगी। वह शिवाशीष से सौरभ को बचाने के लिए अपने दोनों पैर वैक्स करने के लिए कहेंगी। घर में नई-नई आईं सुरभि राणा आज शो में जोड़ियों को सिंगल्स के खिलाफ भड़काती हुई दिखाई देंगी। सुरभि घरवालों से आज यह भी कहती नजर आएंगी कि जब सिंगल्स अपना गेम खेल रहे हैं तो वह अपना गेम क्यों नहीं खेल रहे हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें