फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सलमान खान ने सौंदर्या शर्मा को दिखाई गौतम विज के प्यार की सच्चाई, फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

Sat, 05 Nov 2022 03:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौतम विज और सौंदर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान बिग बॉस 16 के 'वीकएंड का वार' एपिसोड में सौंदर्या के सामने गौतम का पर्दाफाश करने वाले हैं। सलमान खान कुछ ऐसा खुलासा करने वाले हैं, जिसे सुनकर सौंदर्या हैरान रह जाएंगी | प्रोमो के मुताबिक इस खुलासे के बाद सौंदर्या और गौतम के बीच बड़ा धमाका होने वाला है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर सलमान ने ऐसा क्या कहा जिसे सुनने के बाद सौंदर्या आग बबूला हो गईं। आइए बताते हैं इस रिपोर्ट में…
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'वीकएंड का वार' में सलमान खान सौंदर्या से यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि जिस इंसान को आप डिफेंड कर रही थीं। उन्होंने आपके लिए कुछ कहा है। सलमान सौंदर्या को एक क्लिप दिखाते हैं, जिसमें गौतम विज अपने दोस्त शालीन भनोट के साथ बैठे हुए हैं और उनके साथ निम्रत कौर आहलूवालिया भी हैं। उस दौरान शालीन और निम्रत सौंदर्या का मजाक उड़ाते हैं और इस पर बिना कुछ बोले गौतम उल्टा हंसते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Rishab Shetty: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर, बोले- कन्नड़ में ही फिल्में करना चाहता हूं

विज्ञापन

3 of 4
गौतम विज और सौंदर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस क्लिप को देखने के बाद सौंदर्या गुस्से से भड़क उठती, वह शालीन पर चिल्लाते हुए बोलीं, आपके सामने आपके दोस्त मेरा मजाक उड़ा रहे हैं, आपको जवाब देना चाहिए था गौतम। अगर मेरे पापा होते तो थप्पड़ मारते उसके मुंह पर, मेरी इज्जत तो रख लेते, प्लीज दूर चले जाओ। सौंदर्या ये सब बोलते हुए फूट-फूटकर रोती हुईं दिखाई देती हैं। बता दें कि शो में ऐसा पहली बार हुआ है जब सौंदर्या शर्मा बिग बॉस के घर में इस कदर इमोशनल हुई हैं।

विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अब 'वीकएंड के वार' एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि गौतम के इस व्यवहार को देखने के बाद दोनों के रिश्तों पर क्या असर पड़ता है। क्या इन सब के बाद सौंदर्या गौतम से मुंह मोड़ लेगी? या दोनों के बीच सब ठीक रहेगा। यह तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन प्रोमो देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वीकएंड का वार बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। आखिर सलमान कंटेस्टेंट्स की पोल जो खेलने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें