फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Punjabi: '10 लाख दो वरना....', मनु पंजाबी को मिली सिद्धू मूसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी

Wed, 29 Jun 2022 04:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मनु पंजाबी, सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद मनु ने जयपुर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी और न देने पर पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला की तरह अंजाम भुगतने की धमकी थी। 
विज्ञापन

2 of 4
मनु पंजाबी
शख्स की गिरफ्तारी के बाद मनु ने सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूं....ऋचा तोमर...एसपी रामसिंह जी, आनंद श्रीवास्तव जी और जयपुर पुलिस का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सुरक्षा प्रदान की और अपराधी का पकड़ा जो खुद को सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के गिरोह का बताकर मुझसे 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था।'
विज्ञापन

3 of 4
मनु पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चित्रकूट पुलिस ने एक 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर मनु पंजाबी को एक ईमेल भेजकर 10 लाख रुपये की फिरौती देने के लिए कहा था। उसने दावा किया था कि वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के बिजनौर इलाके से की गई है। इस गिरफ्तारी के बाद डिप्टी कमिश्नर ऋचा तोमर ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

4 of 4
मनु पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस धमकी भरे ईमेल के अटैचमेंट में लिखा था कि वह व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। साथ ही इसमें लिखा था कि चार घंटे के अंदर 10 लाख रुपये दो वरना उल्टी गिनती शुरू कर दो। इस ईमेल की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ट्रैकिंग आईपी एड्रेस और बाद में मोबाइल फोन के जरिए की अपराधी को पकड़ा। व्यक्ति की पहचान कुलवीर सिंह चौहान के रूप में हुई है, जिसे टोनी के रूप में जाना जाता है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी ड्रग एडिक्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें