उमंग कुमार की फिल्म 'सरबजीत' और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को इस बार भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन इस बात से बेहद खुश हैं कि 'सरबजीत' जिसमें उनकी बहू ऐश्वर्या राय ने काम किया है उसे भी ऑस्कर के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
बहू ऐश्वर्या की इस कामयाबी पर बिग बी का हुआ सीना चौड़ा
2 of 5
- फोटो : Twitter
इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर की और ट्वीट किया,' और अब खबर आई है कि फिल्म 'सरबजीत' को ऑस्कर के लिए चुना गया है। हमारी शुभकामनाएं, हमारा सहयोग, हमारा प्यार और हमारा गौरव आपके साथ है।'
T 2480 - And news comes in that film 'SARBJIT' has been selected for the OSCARS .. our wishes our support our love and our pride !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 22, 2016
विज्ञापन
बहू ऐश्वर्या की इस कामयाबी पर बिग बी का हुआ सीना चौड़ा
3 of 5
बता दें कि 'सरबजीत' इसी नाम के एक भारतीय नागरिक पर आधारित सच्ची कहानी है, जिसमें ऐश्वर्या ने सरबजीत की बहन की भूमिका अदा की थी। बेशक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन इसे खूब सराहा गया।
बहू ऐश्वर्या की इस कामयाबी पर बिग बी का हुआ सीना चौड़ा
4 of 5
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी थी और इसे भी लोगों ने खूब सराहा। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने खूब कमाई की।
बहू ऐश्वर्या की इस कामयाबी पर बिग बी का हुआ सीना चौड़ा
5 of 5
बता दें कि द अकेडमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने बुधवार को उन फिल्मों की लिस्ट जारी की जो बेस्ट फिल्मों की केटेगरी में शामिल की गई हैं। अभी ऑस्कर पुरस्कारों की शुरुआत लिस्ट जारी की गई है, इसकी अगली लिस्ट 24 जनवरी को जारी की जाएगी।