पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर लगा बैन भले ही कुछ दिनों पहले हटा लिया गया हो लेकिन आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' को पाकिस्तान के सिनेमाघरों में दिखाने को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
फिल्म 'दंगल' की पाकिस्तान में रिलीज को लेकर असमंजस, नवाज शरीफ करेंगे फैसला
2 of 5
सूत्रों के अनुसार 'दंगल' की किस्मत का फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के हाथों में चला गया है। अब इस फिल्म का रिलीज होना उनकी अनुमति पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
फिल्म 'दंगल' की पाकिस्तान में रिलीज को लेकर असमंजस, नवाज शरीफ करेंगे फैसला
3 of 5
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय और ब्रॉडकास्टिंग ऐंड नैशनल हैरिटेज ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आधिकारिक विवरण भेज दिया गया है। इसमें 'दंगल' को पाकिस्तान में रिलीज करने को लेकर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मंजूरी मांगी गई है।
फिल्म 'दंगल' की पाकिस्तान में रिलीज को लेकर असमंजस, नवाज शरीफ करेंगे फैसला
4 of 5
खबर है कि फिलहाल 'दंगल' की रिलीज को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है क्योंकि नवाज शरीफ इस वक्त बोस्निया के दौरे पर हैं। आपको बता दें कि 'दंगल' 23 दिसंबर को लगभग हर जगह रिलीज हो चुकी है।