अमिताभ बच्चन,शशिकांत पेडवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बच्चन साहब से पहली मुलाकात
बच्चन साहब से पहली मुलाकात 2011 में एक मित्र के माध्यम से हुई थी। तब मेरे पास एक अलबम था जिसमे मेरे ही फोटो थे। उस समय मैं मेकअप करके नहीं, बल्कि साधारण तरीके से गया था। बच्चन साहब ने अलबम देखे, मैने कहा कि आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और आपके फोटो इकट्ठे करके इस अलबम में रखे हुए हैं। बच्चन साहब ने कहा, 'वाह वाह क्या बात है।' मैने कहा, सर क्षमा करें, यह फोटो आपके नहीं बल्कि मेरे हैं। उन्होंने बोला कि यह कैसे हो सकता है? मैंने कहा, 'सर मैं मेकअप करता हूं तो ऐसा हो जाता है। बच्चन साहब ने कहा, 'अभी आपको देख रहा हूं तो लग नहीं रहा कि आप ही हो, मेरे घर आ जाओगे तो किसी को पता ही नहीं चलेगा।' मैंने कहा, 'जब तक आपकी अनुमति नहीं मिलेगी आपके घर नहीं आऊंगा।'