यूट्यूब स्टार और बीबी की वाइंस फेम भुवन बाम ने अपने टैलेंट के दम पर सिनेमा इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। यूट्यूब के एक शो से निकल कर भुवन अब ओटीटी से दुनिया में भी धमाल मचा रहे हैं। जहां यूट्यूबर की सीरीज ताजा खबर चर्चा ने खूब चर्चा बटोरी थी, वहीं अब खबर है कि भुवन बाम के हाथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म लगी है। इसके साथ ही यूट्यूबर के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है, जो हम आपको आगे बताएंगे।