फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhuvan Bam: 'अजनबी' भुवन किस 'सफर' से बने यूट्यूब के 'रहगुजर'? पढ़ें रेस्तरां से वेब सीरीज तक की कहानी

Sun, 22 Jan 2023 08:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भुवन बाम - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में हर साल अपना सिक्का जमाने का सपना लिए कई सितारे आते हैं, लेकिन बहुत ही कम होते हैं जो ऐसा करने में सफल हो पाते हैं। इन्हीं सितारों में एक ऐसा सितारा भी है, जो न केवल सोशल मीडिया की दुनिया में बल्कि अभिनय की दुनिया में भी तेजी से चमक रहा है। हम बात कर रहे हैं यूट्यूब की दुनिया के बेताज बादशाह भुवन बाम की, जिन्हें भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबर्स में से माना जाता है। 'बीबी की वाइंस' से घर-घर में पहचान बनाने वाले यही भुवन बाम आज यानी 22 जनवरी को 29 साल के हो गए हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि भुवन बाम का एक आम लड़के से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर इतना आसान नहीं रहा है? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं भुवन बाम बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने में कैसे कामयाब हुए।
विज्ञापन

2 of 4
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले भुवन बाम का जन्म 22 जनवरी को गुजरात के वडोदरा में हुआ था। भुवन के जन्म के कुछ ही समय बाद उनके माता-पिता दिल्ली शिफ्ट हो गए थे, जिसके बाद कॉमेडियन ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई भी दिल्ली से ही की थी। इसके बाद भुवन ने दिल्ली के शहीद भगत सिंह कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। भुवन को बचपन से ही कॉमेडी करना और गाने गाना बहुत पसंद था। ऐसे में उन्होंने अपना करियर कला के क्षेत्र में ही बनाने का मन बना लिया था। अपने इस सपने की तरफ पहला कदम उठाने के लिए भुवन ने अपने करियर की शुरुआत रेस्टोरेंट में एक सिंगर के तौर पर की थी। लेकिन उनका ऐसे किसी रेस्टोरेंट में गाने गाना उनके माता-पिता को पसंद नहीं आया था, ऐसे में भुवन ने यह काम छोड़कर खुद के गानों की रचना शुरू कर दी थी। 
Uorfi Javed: धर्म पर ऐसी सोच रखती हैं उर्फी जावेद, इस्लाम को लेकर कही थी ये बात
विज्ञापन

3 of 4
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया
गानों की रचना करते-करते फिर एक वह दिन आया, जब भुवन की नजर एक ऐसे वीडियो पर पड़ी जिसने उनके दिमाग में सोशल मीडिया के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने का आइडिया डाल दिया। दरअसल,  भुवन बाम ने अपने इंटरनेट करियर की शुरुआत एक न्यूज रिपोर्टर के व्यंग्यात्मक वीडियो से की, जिसने कश्मीर बाढ़ के कारण एक महिला से अपने बेटे की मौत के बारे में असंवेदनशील सवाल पूछा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर हिट हुआ था कि सभी भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी यह खूब वायरल हुआ था। इसी वीडियो से भुवन के मन में यूट्यूब चैनल बनाने का आया था और उन्होंने ऐसा किया भी। साल 2015 में भुवन ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल बनाया था, जिसके बाद वह यूट्यूब की दुनिया के बेताज बादशाह बन गए थे। भुवन बाम एक बाद एक सीढ़ियां चढ़ते गए और घर-घर में प्रसिद्ध हो गए थे। 
Aparna Balamurali: अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता करने वाला छात्र निलंबित, इवेंट के दौरान जबरन छूना पड़ा भारी
विज्ञापन

4 of 4
भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बीबी के वाइंस' के सफल होने के बाद भुवन ने 2016 में अपना पहला म्यूजिक वीडियो 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज किया था, जिसके बाद उन्होंने 'संग हूं तेरे', 'सफर', 'राहगुजर' और 'अजनबी' रिलीज कर म्यूजिक की दुनिया में भी धमाल मचाया था। यूट्यूब वीडियो और गानों के अलावा भुवन ने अभिनय का दम भी दिखाया। वह पहली बार दिव्या दत्ता के सात शॉर्ट फिल्म 'प्लस माइनस' में दिखाई दिए थे। साल 2018 में भुवन की नई यूट्यूब सीरीज 'टीटू टॉक्स' शुरू की, जिसमें शाहरुख खान गेस्ट बनकर आए थे। लेकिन जब भुवन अपनी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे उनकी निजी जिंदगी में एक ऐसा तूफान आया, जो उनके लिए झेलना बहुत ही मुश्किल था। दरअसल, भुवन बाम ने साल 2021 में कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। लेकिन भुवन ने अपना सफर जारी रखा और इसी साल यूट्यूब पर अपनी आठ एपिसोड की सीरीज 'ढिंढोरा' रिलीज की, जो सबको बहुत पसंद आई थी। हाल ही में भुवन बाम ने वेब सीरीज 'ताजा खबर' से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। 
#AskSrk: 'मन्नत के बाहर इंतजार कर रहा था...बाहर क्यों नहीं आए?' किंग खान ने खास अंदाज में फैन को दिया जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें