गुरु रंधावा और नीरू बाजवा
- फोटो : Youtube
कौन है रंधावा और बोहेमिया
गुरु रंधावा सिंगर और कम्पोजर हैं। रंधावा पंजाबी, इंडी पॉप गाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'हाई रेटेड गबरू', 'दारु वारगी', 'पटोला', इशारे तेरे, बन जा रानी जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं। वहीं बोहेमिया एक पाकिस्तानी-अमेरिकी सिंगर है लेकिन भारत में वो काफी प्रसिद्ध हैं। बोहेमिया के रैप उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी बयां करते हैं। उनके रैप में शायरी, कविताएं शामिल होती हैं, जो उन्हें अन्य रैपर्स से अलग करती है।